सफ़ाई कर्मचारी निलंबित !

बेल्थरारोड। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने के आरोप में सीयर विकास खंड के अटवां तुर्तीपार में तैनात सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। गत दिनों ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सचिव मृत्युंजय राय के साथ अटवां ग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां तीन में से दो सफाई कर्मी मौजूद रहे, किंतु तीसरा सफाई कर्मी विनोद कुमार अनुपस्थित पाया गया। जबकि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा की जा चुकी है। डीपीआरओ ने बिना पूर्व सूचना के कार्य स्थल पर अनुपस्थित रहने, दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में सफाई कर्मी विनोद कुमार को निलंबित कर विकास खंड पंदह से संबद्ध कर दिया, जिसकी जांच पंदह के एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *