पिपरौली बड़ागांव मोतीराम स्थित ब्रह्मा जी के स्थान पर लगे मेले में दंगल का आयोजन!
बिल्थरारोड। पिपरौली बड़ागांव स्थित मोतीराम ब्रह्म जी के स्थान पर शनिवार को ग्राम प्रधान सज्जन प्रधान के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति दंगल और मेले का आयोजन किया गया। जिसमे गैर जनपद के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों को ग्राम प्रधान द्वारा अंगवस्त्र और पारितोषिक देंकर सम्मानित किया गया। स्थान पर लगे मेले में क्षेत्र से आये मेलार्थियों की भारी भीड़ रही। बच्चों सहित अन्य लोगो ने मेले में लगे लजीज व्यंजनो छोला, फुल्की , जलेबी आदि का जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर पतिराम यादव, रामाश्रय कुशवाहा, प्रभुनाथ यादव, जलील अहमद, राजेश पासवान सहित सुरक्षा की दृष्टि से उभांव के सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह विशेन, सब इंस्पेक्टर सूर्यपाल, कांस्टेबल, पंकज सिंह, कृष्णा चौधरी, कन्हैया यादव, नीरज कुमार मौजूद रहे।


