नृपेन्द्र को समाजशास्त्र विषय में मिली पीएचडी की उपाधि

बिल्थरारोड। क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी नृपेन्द्र मोहन सिंह पुत्र प्रो. मदन मोहन सिंह को समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि मिली। नृपेन्द्र ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से ‘आधुनिक भारत के निर्माण में सूचना क्रांति की भूमिका’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। इनके शोध निर्देशक गनपत सहाय पी. जी. कालेज के प्रो. शक्ति सिंह रहे। नृपेन्द्र ने बताया कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लगातर बदल रहे भारतीय समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसने समाज के सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक विकास के लिए नए अवसर खोले हैं। इंटरनेट के उपयोग ने भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक बाधाओं के महत्व को कम कर दिया है। शोध कार्य के दौरान नृपेन्द्र ने चार रिसर्च पेपर प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित किए हैं। साथ ही कई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय सेमीनार कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया है। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले नृपेन्द्र मोहन सिंह की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *