निपुण भारत चार दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ

बिल्थरारोड / जनपद के सीयर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने निपुण भारत सेवारत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को दीप प्रवलित कर बीआरसी सीयर पर किया। अपने संबोधन में कहा कि कायाकल्प योजना के तहत मेरा जहां भी आवश्यकता महसूस होगी, उसे पूरा करने का काम करूंगा। उन्होंने विशेषकर जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में एक नए शौचालय का निर्माण कराने का वादा किया। इसके अलावा समस्त कंपोजिट विद्यालयों में जहां छात्र छात्राओं की संख्या ज्यादा है, वहां बच्चों के लिए इनवर्टर संग 2 किलो वाट सोलर पैनल लगवाने का भरोसा दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण को आप आज प्रशिक्षणार्थी के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन इसके काबिल आप तब साबित होंगे, जब अपने-अपने स्कूलों में जाकर बच्चों के अंदर शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों को लागू करवाने का काम पूर्ण करेंगे। इसकी शासन स्तर से आन लाइन मानिटरिंग भी होगी और जो अयोग्य साबित होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी सुनिश्चित है।
प्रशिक्षण डीसी बलिया आनंद प्रकाश मिश्रा इस प्रशिक्षण के बाबत शासन की मंशा एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह तथा जिला प्रशिक्षण समन्वयक आनंद प्रकाश मिश्र का सम्मान बैज अलंकरण, माल्यार्पण, अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
यह प्रशिक्षण सीयर में अनुभव तथा अभिनंदन हाल में 50=50 की संख्या में शिक्षको का शुरू हुआ जो आगामी 25 अगस्त तक संचालित होगा।
प्रशिक्षक के रूप में ए आर पी कृष्णा नंद सिंह, बीरेंद्र यादव, देवेंद्र वर्मा, के आर पी नन्द लाल शर्मा तथा नौशाद अली तैनात मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *