नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बेल्थरा रोड में 2000 नगर वासियों को निशुल्क दिखाया “द कश्मीर फाइल्स”

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने पहल किया तो यहां के बेल्थरारोड लक्ष्मी नारायण पिक्चर हाल में दो हजार नगरवासियों ने निशुल्क द काश्मीर फाइल्स फिल्म देखा। सिनेमा हाल में लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाएं और दर्जनों बार भारत माता की जय से पूरा हाॅल गूंज उठा। सोमवार को द काश्मीर फाइल्स फिल्म के चारों शो का फ्री टिकट पहले ही नगरवासियों को उपलब्ध करा दिया गया था। इस दौरान नगरवासियों की जरदस्त भीड़ जुटी। इसमें अधिकांश महिलाएं और युवा भी शामिल थे। काश्मीरी पंडितों पर हुए बर्बरतापूर्ण अत्याचार को लेकर देश में तहलका मचाने वाली फिल्म द काश्मीर फाइल्स के चारों शो सोमवार को नगरवासियों के लिए फ्री कर दिया गया। नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने सोमवार के चारों शो के सभी टिकट नगरवासियों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया और फिल्म दर्शकों के लिए नाश्ता भी उपलब्ध कराया। इस दौरान फिल्म देख रहे दर्शकों ने जमकर भारत माता का जयकारा लगाया। फिल्म के दौरान दर्जनों बार हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगे। फिल्म देखने के बाद अरुण कुमार गुप्ता पप्पू, सतीश गुप्ता,आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल, आदित्य सिंह, उपेंद्र मिंटू, पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, विक्की गुप्ता, राजेश वर्मा, अरुण तिवारी समेत अनेक लोगों ने काश्मीर में हुए बर्बरता और क्रूरता को असहनीय बताया। कहा कि ऐसी सच्चाई को अब तक छिपाना इंसानियत की हत्या है। भाजपा नेता और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बताया कि बेल्थरारोड के लक्ष्मी पिक्चर पैलेस के एक शो में पांच सौ लोगों की सीट है। जिसके सभी चारों शो में दो हजार नगरवासियों ने द काश्मीर फाइल्स फिल्म देखा है। लोगों को सच जानना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों ने फिल्म देखकर काश्मीर में हुए दरिंदगी को हैवानियत की पराकाष्ठा बताया आौर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया।
