सीयर ब्लाक के नए खण्ड विकास अधिकारी के रूप में मधुचन्दा सिंह ने पदभार ग्रहण किया।


बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के नये खण्ड विकास अधिकारी के रूप में मधु चंन्दा सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। वही यहाँ के खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण हनुमान गंज ब्लाक में कर दिया गया है। मधुचन्दा सिंह की पहली पोस्टिंग चिलकहर ब्लाक में त 2021 में हुआ उसके बाद सीयर में खंन्ड विकास अधिकारी के रूप में यहा दुसरा ब्लॉक मिला है। खण्ड विकास अधिकारी मधु चंदा सिंह ने पद भार ग्रहण करने के उपरांत ब्लाक के कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवास व अन्य विकास कार्यो की जानकारी ली। साथ ही ब्लाक के डवाकरा हाल व अन्य कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा की 17 ब्लॉको में प्रथम स्थान पर सीयर ब्लॉक रहे।बीडीओ मधु चंन्दा सिंह ने बताया कि मैंने अपने जीवन में अपने आप को पद की घमण्ड नहीं किया। कहा कि सीयर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत के लोगों से अपेक्षा होगी की अपनी समस्या स्वयं लेकर आये पुरा प्रयास होगा कि उनको न्याय अवश्य मिलेगा व बिना भेदभाव के विकास कार्य होगा । सरकार की योजनाये शतप्रतिशत धरातल पर दिखाई देगी। साथ में मोजूद इस मौके पर एपीओ कामेश्वर सिंह, वरिष्ठ लिपिक दया शंकर राय, एडीओं आईएसबी मृत्युजंय राय, तकनीक सहायक धुरेन्दर यादव,तकनीक सहायक जवाहर प्रसाद, पीआर डी अधिकारी प्रियंका राय , उर्दू बाबू दानीश, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक यशवन्त मौर्य आदि मौजूद रहे।
