एसटी जाति का प्रमाण पत्र न बनने से आहत होकर गोंड जाति के लोग आगामी 27 सितम्बर को करेंगे तहसील में धरना प्रदर्शन

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में गोंड़ जाति का जाति प्रमाण पत्र नही बनने को लेकर आगामी 27 सितंबर को गोंड़ महासभा के तत्वावधान में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक दिया। दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि गोंड़ जाति का प्रमाणपत्र जिले के सदर तहसील, बांसडीह व बैरिया तहसील में बन रहा है। किन्तु बेल्थरारोड तहसील में गोंड़ जाति का प्रमाण पत्र नही जारी किया जा रहा है। इसको लेकर अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा के तहसील अध्यक्ष सर्वजीत गोड़ का कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री गोंड़ जाति को जोड़ने के लिए तरह तरह की योजनाएं की घोषणा की जा रही है। वही दूसरी तरफ अधिकारी सरकार व शासन की मंशा के विपरीत गोड़ जाति का अनसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नही बना रहे है। जिसके चलते इस जाति के लोगो को जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। जिससे बाध्य होकर गोड़ जाति के लोग आगामी 27 सितम्बर तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि यह धरना प्रदर्शन तब तक चलेगा तब तक गोड़ जाति का एसटी का प्रमाणपत्र बनना शुरू नही हो जायेगा। पत्रक देने वालो में मृदंगी गोंड, हरिहर प्रसाद गोड़, जवाहिर, पंकज, सुशांत कुमार, गुलाब गोंड, जयराम ,हरेन्द्र, बांकेलाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *