बकरीद त्योहार के मद्देनजर इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी

बिल्थरारोड। बकरीद त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को  इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में ड्रोन कैमरा चलाकर छतों की निगरानी की गई। उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने नगर के रामलीला मैदान, रेलवे चौराहा, उमरगंज, इमिलिया, अमूरतानी , बस स्टेशन  आदि स्थलों पर ड्रोन उड़ाया।इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगायी गई है। ड्रोन चलाकर घरों के छत की निगरानी की।  कहा कि सभी लोग शांति बनाए रखने में सहयोग करें। कहा कि शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। कहा कि धर्म गुरुओं ने मदद करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जनार्दन चौधरी, प्रदीप मद्धेशिया, अमित, जितेंद्र पासवान, प्रेम सिंह, अनीस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *