बिल्थरा रोड होली मिलन : यूनाइटेड क्लब के प्रांगण में खूब उड़े गुलाल गायकों ने जलवा बिखेरा !

बिल्थरारोड नगर के यूनाइटेड क्लब प्रांगण में शनिवार की देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत के साथ ही लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी।होली मिलन समारोह में देर रात तक लोग गीत व संगीत का आनंद लेते रहे।

गायक व शायर अरशद हिन्दुस्तानी ने अपने गायकी से लोगों को जहां मंत्र मुग्ध किया वहीं लोकगीत गायक कलाकारों पप्पू पांडेय व साहब दयाल यादव ने फगुआ गाकर लोगों को मस्त कर दिया। कार्यक्रम में मिमिक्री कलाकार निलेश दीपू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लालू यादव के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह की आवाज में होली की बधाई देकर लोगों को अचम्भित कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता छट्‌ठू राम ने होली मिलन समारोह में लोगों द्वारा दिए गए सम्मान पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान आयोजक मंडल द्वारा अबीर गुलाल के साथ लोगों पर फूल भी बरसाए जा रहे थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक डा0 इंद्रजीत प्रजापति ने फाल्गुनी गीतों से लोगोँ में एक अलग सी मस्ती का संचार कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोग गीत संगीत व अबीर गुलाल के साथ लजीज व्यंजनों का भी रसास्वादन करते रहे।

कार्यक्रम में यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधु, प्रशांत कुमार मंटू, रतन जायसवाल, वशिष्ट मंत्री, सुनील कुमार टिंकू, सनी जायसवाल,आलोक गुप्ता, प्रवीण नारायण, भोलू जायसवाल, सुभाष जायसवाल, संतोष जायसवाल, धर्मेन्द्र सोनी, चंद्रशेखर मल्ल, अमित जायसवाल, बजरंगी मद्धेशिया, राजेश मल्ल, मंटु मल्ल, सोनू मित्तल, जितेंद्र जायसवाल जीतू, अमित सोनी, मनीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *