न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ भव्य आयोजन !








बिल्थरारोड। न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी (एनसीपीए) में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष मनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें छात्रों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके खेल-जगत में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय में “चतुरंग शतरंज प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के माननीय प्रबंधक महोदय और मुख्य अतिथि इंजी. अजय दुबे ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
इस मौके पर विद्यालय परिवार सहित सभी अध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह और जोश से परिपूर्ण रहा।
