यूपीपीएससी परीक्षा पास कर डिप्टी एसपी बने आलोक कुमार सिंह को पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी

बिल्थरारोड। क्षेत्र के भुजैनी गांव निवासी आलोक कुमार सिंह पुत्र रामबचन सिंह ने यूपीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर डिप्टी एसपी पद पर चयनित होने के बाद घर पहुँचने पर उनका गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। रविवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने आलोक कुमार सिंह के घर पहुँचकर आलोक को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। आलोक कुमार सिंह के पिता रामबचन सिंह जूनियर हाईस्कूल बरौली में प्रधानाध्यापक है। पिता के अनुसार आलोक कुमार सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। हाई स्कूल व इण्टर की परीक्षा ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंड्री स्कूल भीमपुरा से व आईआईटी बीएचयू से करने के बाद दूसरे प्रयास में ही आलोक कुमार सिंह ने यूपीपीएससी परीक्षा पास कर डिप्टी एसपी बने है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। डिप्टी एसपी बने आलोक कुमार सिंह के घर पहुँचकर स्वागत करने वालो में पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, प्रबन्धक योगेन्द्र यादव, जय बहादुर यादव, बलबीर यादव सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *