बिल्थरा रोड में वृद्ध सम्मान समारोह, बुजुर्गों को वितरित की गई छड़ियां सभासदों का हुआ सम्मान!





बलिया जनपद के बिल्थरा रोड स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को रंजू एकेडमी एवं ब्यूटी पार्लर के तत्वावधान में वृद्ध सम्मान समारोह एवं छड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक छड़ी वितरित कर उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर नगर के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभासद राम मनोहर गांधी, परवेज हमजा, गुड्डू, निलेश कुमार दीपू, मिथिलेश (सभासद प्रतिनिधि) तथा सभासद नैय्यर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही विंध्याचल गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता, विपिन बिहारी पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, महावीर गुप्ता समेत कई सम्मानित नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सभासदों और अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कार की धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम का समापन बुजुर्गों को छड़ी वितरण एवं सम्मान के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
