पुलिस की असफलता से वाहन चोरों के हौसले बुलन्द, दिनदहाड़े बाइक ले उड़े चोर

दिनदहाड़े यूनाइटेड क्लब वार्ड नंबर 3 से बाइक को ले जाते चोर

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही छिनैती, चोरी की घटनाओं से पूरा क्षेत्र भयाक्रांत हो चुका है। पुलिस की असफलता से अपराधियों के हौसले बुलन्द होते जा रहे हैं।क्षेत्र में आये दिन हो रही अपराधिक घटनाओं से क्षेत्र की जनता अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। दीपावली के दिन सोमवार को बाइक चोरों ने रेडीमेड कपड़े के विक्रेता की बाइक चोरों ने दिन दहाड़े उड़ा दिया। जिससे त्योहार को लेकर उभांव पुलिस की चप्पे चप्पे पर पुलिस की ड्यूटी होने की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गयी है। ज्ञात हो कि बीते 22 मई को सीएचसी सीयर के एक डॉक्टर को मोबाइल पर जान से मारने व भद्दी भद्दी गाली देने वाले को पुलिस आज तक गिरफ्तार नही कर पाई है। डर से डॉक्टर द्वारा अपना स्थानांतरण गैर जनपद में करा लिया गया। 29 जून को नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर नादिर की सैलून की दुकान से 10 हजार नगद और लगभग 3 हजार का ट्रीमर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चुरा लिया। इसका भी पता उभांव पुलिस आज तक नही लगा सकी। 4 जुलाई की रात 9 बजे मिश्रौली मार्ग पर डॉक्टर पुत्र से लगभग तीन लाख का सोने का चैन व मोबाइल की छिनैती कर ली गयी । पुलिस आजतक छिनैती करने वाले बदमाशो का पता नही लगा पाई है। वही 7 जुलाई को वाहन चोरों ने भदौरा तरछापार निवासी विनोद कुमार की बाइक को रेलवे चौराहे से उड़ा दिया। उसका भी पता नही चल पाया। बीते 9 जुलाई को भीटा- भुवारी गांव निवासी रामाश्रय यादव के घर से चोरों ने लगभग 5 लाख रुपये का सोने और चाँदी के आभूषण चुरा ले गए। 6 अगस्त की रात्रि को एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक डॉ विजय शंकर यादव को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी तहरीर पीड़ित द्वारा उभांव थाने में मोबाइल नम्बर और आडियो के साथ दे दी गयी है। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता के दरवाजे से 6 अगस्त की रात्रि चोरों ने उनकी हीरो होंडा बाइक को उड़ा दिया। 31 अगस्त की रात्रि को उभांव गांव निवासी चमन आरा के घर से चोरों ने 10 लाख का आभूषण उड़ा दिया। 1 सितंबर की रात्रि को विड़हरा में परमानन्द पटेल घर से 11 हजार नगदी समेत 4 लाख का आभूषण चुरा ले गए, 16 सितंबर को कृषि मंडी के पीछे पशुहारी मार्ग पर निर्माणाधीन मैरिज हाल के ठीक सामने से गुजर रहे एक साइकिल सवार से एक बाइक सवार चोर ने मोबाइल झपट कर भाग निकला। वही सोमवार के अपराहन बाद लगभग 2 बजे दिनदहाड़े नगर के वार्ड नम्बर 3 निवासी यूनाइटेड गली मोड़ पर स्थित रेडीमेड कपड़े के दुकानदार दीनानाथ वर्मा की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक को चोरों ने उड़ा दिया। जिसका सीसी फुटेज भी है। इसकी तहरीर पीड़ित द्वारा उभांव पुलिस को दे दी गयी है। इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस फिलहाल नाकाम ही रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *