जल संचय हेतु अमृत सरोवर के निर्माण के लिए डीसी, ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने किया भूमि पूजन
बिल्थरारोड। गर्मी के मौसम में विशेष रूप से जून माह में जल का स्तर नीचे चले जाने के कारण कुछ क्षेत्रो में पीने के पानी के लाले पड़ जाते है। जिसके देखते हुए सरकार ने अमृत सरोवर योजना चलाकर जल संचय के लिए क्षेत्र में जलाशयों का निर्माण करा रही है। इस योजना के तहत सीयर ब्लाक के ग्रामसभा कुशहा भाड़ में मंगलवार को अमृत सरोवर के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पुजन किया गया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति ने कहा कि भविष्य को देखते हुए हम लोगो को जल का संचय करना बहुत ही आवश्यक है। अनावश्यक जल की हानि नही करनी चाहिए। हमारे यहा अभी तो जल स्तर की स्थिति ठीक है किंतु कुछ जगह ऐसे है जहाँ पर गर्मी के मौसम में पानी पीने के लिए नही मिल पाता है। बड़ी मुश्किल से पीने के पानी का प्रबंध होता है किंतु नहाने के पानी के लाले पड़ जाते। महानगरों में बारिश के पानी का जल संचय के लिए बड़े बड़े डेम बनाये जाते है। जिससे फिल्टर करके पीने का पानी तैयार किया जाता है। उसको ध्यान में रखते हुए हमें जल संचय के लिए जागरूक होना पड़ेगा। सरकार भी इसके लिए अमृत सरोवर योजना का सूत्रपात करके हर गांव में पोखरे की खुदाई करा रही है कि भविष्य में जल के संकट से जूझना न पड़े। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, जिलापंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव, एपीओ कामेश्वर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मृत्युंजय कुमार राय,प.सहायक राजन कुमार, ग्राम प्रधान रामाधार, प्रधान प्रतिनिधि बंशीधर यादव, अशोक यादव, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
अभय मिश्रा /नीलेश दीपु


