UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक दर्जन से अधिक IAS का ट्रांसफर

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को राज्य सरकार ने 16 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राजस्व परिषद अध्यक्ष के खाली हुए पद पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त रहे संजीव मित्तल को भेजा गया है। वहीं,  अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज मनोज कुमार सिंह को प्रदेश का नया कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे को पशुधन विभाग में भेजा गया है, जबकि अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास बनाया गया है।
-संजीव मित्तल राजस्व परिषद के अध्यक्ष बनाए गए।
-अरविंद कुमार को औद्योगिक विकास आयुक्त का भी चार्ज दिया गया।
-नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी बनाए गए। 
-मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
-नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन बनाया गया।
-दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा बनाया गया।
-सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास बनाया गया।
-सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए।
-अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे को नगर विकास से हटाया गया। रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास मत्स्य पशुधन व समन्वय विभाग भेजे गए।
-मनोज कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास पंचायती राज के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया 

नीलेश दीपू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *