शूटिंग बॉल स्टेट चैंपियनशिप के बलिया की टीम रवाना
बिल्थरारोड /ग़ाज़ियाबाद में होने वाली 41वीं राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल संघ के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बलिया जिले की टीम न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी से ग़ाज़ियाबाद के लिए रवाना की गई।
इस टीम के चयनित खिलाड़ियों में अयान, कृष्णा, सचिन कुमार, खुर्शीद, अमन दुबे, शाहनवाज, अस्मित मिश्रा, सोहराब, साहिल शेख़, धीरेंद्र यादव, अभिनव शर्मा, विनायक हैं। इस टीम के कोच मुर्शिद वारसी मैनेजर अब्दुल रब्बानी होंगे इसकी जानकारी एसोसिएशन के जिला सचिव असलम वारसी ने दी है।
टीम को जिला शूटिंग बॉल बलिया के जिलाध्यक्ष सतीश दुबे, उपाध्यक्ष अजित सिंह, अमर सिंह, चेयरमैन अब्दुल रहमान, संयुक्त सचिव ज़ीशान, सत्यप्रकाश जायसवाल, सदस्य आनंद श्रीवास्तव, विशाल मद्धेशिया ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।





