उभांव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान, मानस मंदिर के पास पुलिस चौकन्नी
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानस मंदिर के पास पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस टीम सड़क पर तैनात रही और दोपहिया-चौपहिया वाहनों की गहन जांच की।


अभियान के दौरान वाहन चालकों के कागज़ात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी जरूरी सुरक्षा मानकों की जाँच की गई। नियम तोड़ने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियानों से सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलती है और यातायात में अनुशासन बढ़ता है। पुलिस ने संकेत दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
