मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सांकेतिक फोटो

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 वर्षीय बच्ची के साथ वृद्ध के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने बच्ची के माँ के तहरीर पर पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उभांव थाना में पीड़ित बच्ची के द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार आरोपी वृद्ध बच्ची के स्कूल से वापस लौटते समय बहला फुसलाकर मड़ई में ले जाकर गलत करने लगा। स्कूल से घर आने में देर होने पर बच्ची को खोजते खोजते उसकी माँ जा रही थी इसी बीच बगल के मड़ई में मासूम बच्ची के साथ एक वृद्ध को गलत कार्य करते देख लिया। बच्ची के माँ को देख आरोपी वृद्ध मौके से भाग निकला। इस घटना की तहरीर बच्ची की माँ ने उभांव थाने में दी। सूचना और तहरीर मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर मौके पर पहुँचकर आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओ में जेल भेज दिया। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *