मालीपुर से भीमपुरा को जोड़ने वाली सड़क जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के चलते बदहाल !

बिल्थरारोड। मालीपुर – खंदवा नहर मुख्य मार्ग जो भीमपुरा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर चारो तरफ कीचड़ फैला हुआ है। हर रोज दो पहिया व छोटे वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।  यह रोड बुरी तरीके से खराब हो चुका है । जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते यह सड़क मार्ग अपनी बदहाली पर आँसू बहा रही है।  भाजपा पदाधिकारी शशि चौरसिया और जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण संगम द्वारा सड़क के जल जमाव व कीचड़ की साफ सफाई किया गया साथ ही गड्ढा मुक्त करने के लिए  बोल्डर डलवाया गया एवं जेसीबी और ट्रैक्टर से पलाऊ के माध्यम से मिट्टी हटाया गया। कल दो ई रिक्शा पलटने से दर्जन पर लोग चोटिल हो गए क्षेत्र के लोगों में इस गढ्ढा युक्त सड़क को लेकर काफी रोष  व्याप्त है। इस सम्बंध में जब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को फोन किया गया किन्तु उनके द्वारा फोन नही उठाया गया। सड़क को मिट्टी व बोल्डर गिराकर गढ्ढा को भरने में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार संगम ,  शशि चौरसिया  , विजय वर्मा, अरविंद यादव, अर्जुन कुशवाहा, जितेंद्र मौर्या, राजेश मौर्या, उदयभान गोंड, सुग्रीम पटेल, विजय पटेल आदि ने मिलकर काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *