क्षेत्रीय विधायक हंशु राम ने कहा कि जल्द ही बिल्थरा रोड की बिजली समस्या को ऊर्जा मंत्री से मिलकर के सुदृढ़ करूंगा!

बेल्थरारोड में बिजली की समस्या का जल्द समाधान होगा। इसी के साथ क्षेत्र की 50 सड़को का कायाकल्प व 9 पुलियों का निर्माण किया जाएगा। चौकियां मोड़ से तेंदुआ तक की सड़क का भी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। उक्त बातें स्थानीय विधायक हंसु राम ने पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहीं।
बेल्थरारोड में बिजली एक जटिल समस्या बन चुकी है। एक दिन में विद्युत आपूर्ति के दौरान तीस-तीस बार ट्रिपिंग व कटौती से इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए हैं। रात की कटौती व ट्रिपिंग ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोगों की इन परेशानियों से जब पत्रकारों द्वारा क्षेत्रीय विधायक हंसु राम को रुबरु कराया गया तो उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 132/33 केवीए का विद्युत सब स्टेशन न होने से यह समस्या आ रही है। कहा कि इस सम्बन्ध में उनकी विभागीय अधिकारियों से बातचीत हुई है। उन्होंने जानकारी दी है कि बाराडीह में सबस्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध है। कहा कि उक्त भूमि के लिए डीएम द्वारा एनओसी जारी नहीं की गई है। कहा कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है तथा शीघ्र उर्जा मंत्री जी से मिलकर क्षेत्रवासियों को विद्युत की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करुंगा। विधायक ने जानकारी दी कि क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है जिसके सम्बन्ध में अधिकारियों से बातचीत कर उसे शुरू कराने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र के 50 लिंक मार्ग का निर्माण/ मरम्मत कार्य के साथ 9 पुलियों का भी निर्माण किया जाएगा। कहा कि इसके लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री जी से बातचीत की गई है जिसपर उन्होंने इसके निर्माण का आश्वासन दिया है।

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *