सलामत रहे दोस्ताना हमारा… बलिया के राजीव सिंह टिल्लू ने भोजपुरी सिनेमा में बढ़ाया जिला का मान !

इंस्पेक्टर की भूमिका में राजीव सिंह टिल्लू





बलिया: बागी बलिया की धरती हमेशा से अपनी प्रतिभा और संघर्षशील लोगों के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में बेल्थरारोड क्षेत्र के मुजौना निवासी राजीव सिंह टिल्लू ने भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री की है।

राजीव सिंह टिल्लू ने भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार के साथ अपनी पहली भोजपुरी फिल्म में इंस्पेक्टर का दमदार किरदार निभाया है। उनकी सधी हुई अदाकारी को दर्शकों ने सराहा और स्थानीय लोगों के बीच गर्व का विषय बन गया।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वे अलग-अलग फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाते नजर आएंगे। टिल्लू का कहना है कि अभिनय उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं बल्कि जुनून है और वे बलिया की मिट्टी से जुड़े रहकर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

लोगों का मानना है कि बेल्थरारोड का यह बेटा आने वाले दिनों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाएगा और बलिया का नाम रोशन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *