महावीरी झंडा जुलूस एक हर्षोल्लास का प्रतीक है, इसको आपसी सौहार्द के साथ और शांतिपूर्ण तरीके से निकाले- एसडीएम
बिल्थरारोड। आगामी 19 अगस्त को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर बुधवार को पीस कमेटी की मीटिंग उपजिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस एक हर्षोल्लास का प्रतीक है। इसको आपसी सौहार्द के साथ और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से निश्चित समय पर निकाले।कहा कि नगर पंचायत द्वारा नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कमेटी हमारा सहयोग करे हम आपके सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। नगर में शराब की दुकानें बंद रहेगी। सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्त ने कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा 10 फीट होना चाहिए। नियम के खिलाफ होने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली समस्या की बात उठाने पर जेई रामबिलास खरवार ने कहा कि जुलूस निकलने वाले रास्ते से बिजली के तार ऊपर करने के साथ ही जुलूस निकलने से लेकर समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर चन्द्रशेखर यादव,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा के अध्यक्ष प्रवीण चौबे, पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू,सभासद राममनोहर गाँधी, सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर, सुनील कुमार टिंकू, अतुल मद्धेशिया, दानिश आफताब, राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।



