बिल्थरारोड में डग्गामार व प्राइवेट वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 2 बसें-7 टेम्पो सीज, ₹2 लाख वसूले !

बिल्थरारोड । स्थानीय रोडवेज डिपो पर अनाधिकृत रूप से निजी वाहन स्वामियों व डग्गामार वाहनों द्वारा बस स्टेशन पर वाहन खड़ा करके यात्रियों को बैठाने से हो रहे रोडवेज के आर्थिक नुकसान को लेकर रोडवेज के यात्रिकर अधिकारी द्वारा बुधवार को अभियान चलाकर दो प्राइवेट बस व 7 टेम्पो को सीज कर दिया गया, साथ ही लगभग 2 लाख रूपये सम्मन शुल्क के रूप में राजस्व वसूला गया। ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को रोडवेज चालक व परिचालकों ने अनाधिकृत रूप से निजी चार पहिया वाहनों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि निजी वाहन चालको द्वारा बस स्टेशन के पास वाहन खड़ा करके लखनऊ, आजमगढ़ आदि स्थानों के लिए जाने वाले यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा है। जिससे सरकारी बस सेवा पर भारी असर पड़ रहा है। बसों में बैठने के लिए यात्री नही मिल पा रहे हैं। जिससे रोडवेज का भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसको लेकर बुधवार को अवैध रूप से चलने वाहनों के खिलाफ की गई करवाई में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव, रोडवेज कर्मचारी सँयुक्त परिषद के अध्यक्ष विशाल ,शाखा मंत्री शशिकांत यादव क्षेत्रीय प्रतिनिधि नवीन वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *