श्रावणी पूजा के साथ तैलिक साहू समिति में नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न



बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय एक मैरिज हॉल में रविवार देर शाम तैलिक साहू सेवा समिति की ओर से श्रावणी पूजा-पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा बाई एवं भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन से की गई।
परंपरा के अनुसार इस अवसर पर समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। अध्यक्ष पद पर डॉ. संतोष कुमार गुप्ता (प्रवक्ता) को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अखिलेश गुप्ता व कालिका गुप्ता को सौंपी गई। महामंत्री पद पर दीपक गुप्ता मंत्री महेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता बनाए गए।
संरक्षक मंडल में पन्ना लाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता और साहिल गुप्ता को शामिल किया गया। प्रबंध समिति में ज्ञानचंद, कृष्णा कांत गुप्ता और वेद गुप्ता को जगह दी गई। वहीं व्यवस्थापक मंडल में अरविंद होंडा व रत्नेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। सूचना मंत्री का दायित्व वैभव गुप्ता ‘रोमी’ को सौंपा गया।
इस अवसर पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और समिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्ना लाल गुप्ता ने की तथा संचालन शशिकांत गुप्ता ने किया। आयोजन में छोटेलाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अनिल गुप्ता समेत सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
