उभांव पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व सोलर पैनल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार !

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जिसके कब्जे से 01 अदद सोलर पैनल व 01 अदद चोरी की मोटर साईकिल बरामद किया। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार के भोर में लगभग साढ़े 4 बजे पुलिस टीम के साथ चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए चौकिया मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 187/2025 धारा 303(2) BNS में चोरी गयी 01अदद सोलर पैनल व 01 अदद मोटर साईकिल स्प्लेण्डर प्लस रंग काला (नम्बर प्लेट बदल कर) के साथ अभियुक्त प्रबिन्द्र कुमार पुत्र मोतीलाल राजभर निवासी तरछापार भदौरा थाना उभांव बलिया को ककरासो मोड़ सड़क से गिरफ्तार किया गया। जिसे सम्बंधित धाराओ में जेल भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ0नि0 सुभाष चन्द यादव, हे0का0 सन्दीप यादव ,का0 राजेश यादव थाना उभांव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *