उभांव :टेम्पो के कुलेन्ट से युवक गम्भीर रूप से जला !
बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के गौरी ताल घोषा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक शुक्रवार को टैम्पो के कुलेन्ट से गम्भीर रूप से जल गया। जिसका उपचार सीएचसी सीयर पर कराया गया। जानकारी के अनुसार गौरी ताल घोषा निवासी अभिषेक जो सोनाडीह गांव निवासी अतुल जायसवाल का टेम्पो चलाता है शुक्रवार को बेल्थरारोड से सोनाडीह जा रहा था इसी बीच कुलेन्ट के टँकी का ढक्कन खुलने का आभास हुआ । टेम्पो खड़ा करके कुलेन्ट को देखने गया उसी समय खौलता हुआ कुलेन्ट उसके ऊपर गिर गया जिससे अभिषेक गम्भीर रूप से जल गया। लोगो द्वारा आनन फानन में सीएचसी सीयर लाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

