महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी को विस्तार देने पहुंचे आनंद यादव, मुंबई में किया गया भव्य स्वागत !



बिल्थरारोड/मुंबई। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव श्री आनंद यादव इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। इस अवसर पर मुंबई में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री अबू आसिम आज़मी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव, न्यू मुंबई एवं रायगढ़ जिलाध्यक्ष आर. एन. यादव, उपाध्यक्ष भोला यादव, सूरज चौबे, निहाल दुबे, राय साहब, जितेन्द्र यादव व विकास यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
दौरे के दौरान महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सभी समाजवादी नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए यह संकल्प लिया कि 2025 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास तेज़ किए जाएंगे।
श्री आनंद यादव ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में समाजवादी विचारधारा को और अधिक मज़बूती से फैलाने की ज़रूरत है।
