टेंपू में लटका मिला अज्ञात वृद्ध का शव, सोशल मीडिया के जरिए पुलिस कर रही है शिनाख्त

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के आर.बी. चिल्ड्रेन स्कूल मुजौना तुर्तीपार के सामने एक अज्ञात वृद्ध को अचेत अवस्था में टेम्पो में लटका हुआ देख टैम्पो में बैठे अन्य सवारियों और टैम्पो चालक के होश उड़ गये। सीएचसी सीयर आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो में बैठकर भागलपुर से आ रहे थे बुजुर्ग अचेत अवस्था में थे आर.बी. चिल्ड्रेन स्कूल मुजौना तुर्तीपार के सामने उनका शरीर टेम्पो से बाहर की ओर लटक रहा था। यह देख आस-पास के लोग तुरंत हरकत में आए और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीयर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सीयर चौकी प्रभारी बाक बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और तत्काल छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। बुजुर्ग की उम्र लगभग 65-70 वर्ष के बीच अनुमान लगाए जा रही है। जो नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहना हुआ है। तथा बाल पूरी तरह से सफेद है। चौकी प्रभारी बाक बहादुर सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों और आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो तो तुरंत सीयर चौकी से संपर्क करें, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्मानपूर्वक की जा सके।पुलिस की सक्रियता और आमजन की संवेदनशीलता ने इस दुखद घटना को प्रकाश में लाने का कार्य किया है। समाचार लिखे जाने तक बृद्ध के शव का शिनाख्त नही हो सका था।
