नगर पंचायत बेल्थरा रोड वार्ड नंबर 3 नवकपूरा में आरो मशीन को बार-बार क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, पुलिस को दी गई सूचना
बिल्थरारोड, बलिया — नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 नवकपूरा में सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए आरओ (RO) मशीन को लगातार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से आरओ मशीन की पाइप को तोड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है ताकि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। क्षेत्रीय लोगों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
