बिल्थरारोड: और देखते ही देखते 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल करके स्वाहा !


बिल्थरारोड /क्षेत्र के इंद्रानगर, अटवां और मुबारकपुर परती के तीन गांवों के किसानों के गेहूं के फसल में शनिवार को भीषण आग लग गयी, जिससे करीब 30 बिगहा गेहूं की खड़ी फसल और डंठल जलकर स्वाहा हो गया। फसल में आग लगने से किसानों में कोहराम मच गया। आग फैलने से रोकने के लिए अधिकांश खेतों के खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया गया ताकि आग से अन्य गांव की फसलों को बचाया जा सके। करीब दो घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और मुबारकपुर परती के खेत में आग को रोका जा सका, तब तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक तीन गांव के खेतों में आग ने जमकर तबाही मचाई। इंद्रानगर बीडीसी हरेंद्र राजभर, मुबारकपुर निवासी अशोक यादव, श्रीराम यादव, चंद्रभान यादव, हुमेश यादव समेत दर्जनों किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

