आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाये होली और रमजान का त्योहार- उपजिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय




बिल्थरारोड। रंगों का त्योहार होली और रमजान के पावन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक पुलिस चौकी सीयर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में तय की गई। इस मौके पर एसडीएम निशान्त उपाध्याय ने कहा कि होली और रमजान में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। कहा कि होली के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हंसी-खुशी माहौल में मिलजुल कर पर्व मनाने से उसका उत्साह बढता है। उन्होंने कहा कि होली के दिन अवैध शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वही क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्र ने कहा कि कहीं भी अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर फौरन पुलिस को सूचित किया जाय, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगो से अपने अपने गांव में होलिका दहन सकुशल संपन्न कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि होली के दिन पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। कहा कि होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मुस्लिम भाई भी रमजान के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाये।माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक, थानाध्यक्ष भीमपुरा मदन पटेल, चौकी प्रभारी सीयर बी,बी सिंह, सभासद मोहम्मद सद्दाम चिकित्साधिकारी सीयर डॉ विक्रम सेन सोनकर, सभासद नीलेश दीपू, मोहम्मद नैयर , सुभासपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आतिफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, आलोक कुमार, दानिश आफताब, धन्नू सोनी आदि मौजूद रहे।
