एक मुस्लिम युवक द्वारा गैर समुदाय की लड़की को भगा ले जाने पर लड़की की माँ ने दी उभांव थाने में तहरीर
बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू बनकर एक युवती को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मां ने इस मामले में उभांव पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मां का आरोप है कि युवक के साथ उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस से इसकी शिकायत करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी है।उभांव थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती को गुफरान नामक युवक भगा ले गया। इस सम्बन्ध में पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि जमुआंव खामपुर निवासी गुफरान हिन्दू बनकर मेरी पुत्री के करीब आया। धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। 2 मार्च की सुबह वह मेरी पुत्री को लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर जब मैं उस युवक के घर गई। घर पर गुफरान के दो भाई व एक मित्र मौजूद मिले। उन्होंने हमें धमकाते हुए कहा कि यदि पुलिस में इसकी शिकायत की तो तुम्हारी लड़की को जान से मार दिया जाएगा। मां का आरोप है कि उक्त साजिश में आरोपी की मां व बहन भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भागते समय मेरी पुत्री ने अपने भाई का 10 हजार रुपए व मोबाइल फोन के साथ सोने के गहने भी लेती गई। मां का यह भी आरोप है कि उक्त युवक का एक गैंग है जो हिन्दू बनकर लड़कियों को फंसाते हैं। तथा बाद में उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें धमकाने का काम करते हैं। इस सम्बन्ध में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के राजू सिंह चंदेल ने कहा है कि इनका एक नेटवर्क है। ये सोशल मीडिया के माध्यम से यह हिन्दू लड़कियों को फंसाते हैं। जब कोई इनके गलत काम का विरोध करता है तो वे अपने साथियों के साथ उन्हें मारते पिटते हैं। इनकी इन हरकतों से डर कर लोग इनका विरोध भी नहीं कर पाते हैं। कहा कि पुलिस को इनके नेटवर्क का पर्दाफाश करना चाहिए। बताया कि पुलिस आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिलता है तो वह अन्य हिन्दू संगठनों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे।
