साइकिल और टेम्पो की आमने- सामने की टक्कर में साइकिल सवार भाई- बहन गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के मालगोदाम रोड पर प्रताप होटल के समीप साइकिल और टेम्पो की आमने- सामने की टक्कर में साइकिल सवार भाई- बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगो की मदद से सीएसची सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने लड़के की स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बासपार बहोरवा गांव निवासी सोनू 20 वर्ष पुत्र भोला अपनी बहन नाजो 14 वर्ष  को साइकिल पर बैठकर बाजार आ रहा था। अभी वह मालगोदाम रोड पर प्रताप होटल के समीप पहुँचा था कि सामने से आ रहा टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों भाई- बहन  सड़क दूर जा गिरे। और गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगो द्वारा सीएचसी सीयर पहुँचाया गया । डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू 20 वर्ष की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *