उभाँव पुलिस को चोरी के डीजे एम्पलीफायर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली

बिल्थरारोड। उभाँव पुलिस को चुराई गई डीजे एम्पलीफायर के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राम आशीष गोंड पुत्र गुलाब चन्द्र गोंड निवासी मलेरा थाना उभाँव ने पुलिस को सूचना दिया कि हमारा चोरी हुआ डीजे मशीन (एम्प्लीफायर) व एक अदद मोबाइल अभियुक्त बबलू पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम चौकिया मोड़ थाना उभांव चोरी करके ग्राम पहाड़पुर के ताल में गेहूं के खेत में छुपा है। वादी के सूचना पर पुलिस बल द्वारा बुधवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे अभियुक्त बबलू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।जिसके कब्जे से आवेदक रामआशीष गोड का चोरी गया डीजे मशीन (एम्प्लीफायर) व एक अदद मोबाइल बरामद हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 40/25 धारा 303(2),317 (2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 21/25 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित मोबाइल टावर की बैट्री को चुराकर बेच दिया बैट्री के विक्री से प्राप्त शेष बजे धनराशि में से 730रु0 बरामद हुआ। बारमदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार अभियुक्त बबलू पुत्र सुरेश राम  निवासी चौकिया को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह,सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार थाना उभांव ,PRV 5429 के कर्मचारीगण थाना उभाँव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *