अखोप में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर को विशाल भंडारे का आयोजन

बिल्थरारोड। क्षेत्र के अखोप ग्राम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मंगल कामना की। अखोप ग्राम में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पंडित रमेश दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा हुई, जिसका समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान सुख, समृद्धि तथा मानवता के कल्याण की कामना की गई। श्रीप्रकाश तिवारी, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, प्रमोद तिवारी, योगेश ठाकुर, अंगद गुप्ता, शिवचंद, अनिल, सोनू साहनी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *