परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर बने जिससे अपने माता-पिता और इस स्कूल का नाम रोशन करे- विधायक जयप्रकाश अंचल

बिल्थरारोड। नगर के सोनाडीह मोड़ स्थित एमएसयू स्कूल में सोमवार को कक्षा 12 के छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 11  व कक्षा 9 और अन्य कक्षा के  छात्राओ ने भावभीनी विदाई दी।  इस अवसर पर छात्रों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । जिसे देख लोग भावविभोर हो गये।  विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि  आप लोग परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर बने जिससे अपने माता-पिता और  इस स्कूल का नाम रोशन करे। यहीं हमारी शुभकामना है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ सुल्तान अहमद ने बच्चों से कहा कि तुम्हारी प्रगति ही हमारी सफलता है। विदाई तो अत्यन्त ही दुःखदाई होता है किन्तु इन सम्बन्धों का सम्मान तभी साबित होगा, जब हमें यह सुनाई पड़े कि तुम कोई अच्छी सफलता का मुकाम पाने में सफल हो गये। इस अवसर पर आयोजित समारोह में लैबा, आयशा, माही ने स्वागत गीत, आतिका, तानिया ने विदाई गीत तथा अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विद्यालय के प्रबंधक  डॉ शेख अबुजर ने कक्षा 12 व 10 के छात्रों को परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने के आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि आप लोग अच्छे अंको से परीक्षा उतीर्ण करे जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो। इस मौके पर  व्यवस्थापिका शकीला मैडम,प्रिंसिपल तसलीम नोमानी , शबाना, जकिया बानो, तरनुम दरकसा, सूफिया खातून, निशा यादव, नाजमीन फातिमा, भुनेश्वर प्रसाद, ज्योति गुप्ता, सबिहा खातून, नौसिन फातिमा , शायर व कवि अरशद हिंदुस्तानी, शब्बू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *