नवविवाहिता ने फाँसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया।

मौके पर रोते बिलखते परिजन

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव निवासी एक नवविवाहिता ने सोमवार के सुबह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर पंखे के हुंक में दुपट्टे से फाँसी लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया। घटना की खबर मिलते ही विवाहिता के ससुराल वाले और उभांव पुलिस मौके पर पहुँच गयी। उसके बाद पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजा खोलकर फाँसी के फंदे से उतरवाकर विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिठुआ गांव निवासी  सोनू कुमार पुत्र सरवन की डेढ़ वर्ष पूर्व जून 2023 में भीमपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुर असाडिया गांव में रामसरिख की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी । ससुराल आने के बाद खुशबू बीच मे अपने मायके गयी वहाँ से पुनः विदाई के बाद अपने ससुराल बिठुआ रह रही थी। सोमवार के सुबह नवविवाहिता खुशबू नाश्ता बनाकर  अपने पति सोनू  और परिवार के अन्य सदस्यों को नाश्ता कराने ने बाद अपने कमरे में चली गयी। उसका पति सोनू भी बाजार चला गया। एक घण्टे बाद जब बाजार से  घर आया तो अन्दर से कमरे का दरवाजा बंद था। कई बार आवाज दिया किन्तु दरवाजा नही खुला। अन्य परिजन भी आ गए। जंगले से देखा तो खुशबू को दुपट्टे के सहारे पंखे के हुंक में फांसी के फंदे पर लटका देख परिजन आवाक हो गए। इसकी सूचना उभांव पुलिस और खुशबू के मायके वालों को मोबाइल से सूचना  दी। इसके बाद मायके वालों और पुलिस के पहुँचने पर विवाहिता के शव को दरवाजा तोड़कर उतारा गया। पुलिस ने  विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना के कारण की जांच में जुट गई है।  समाचार लिखे जाने तक विवाहिता के मायके वालों के तरफ से कोई तहरीर नही दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *