बसहिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
बिल्थरारोड। उभांव थाना अंतर्गत वाराणसी- भटनी रेल मार्ग पर बसहिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार के सुबह एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सुबह रेलवे ट्रैक होकर जा रहे कुछ लोगो की नजर पड़ी। लोगो ने इसकी सूचना उभांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उभांव पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नही हो सका था। पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।
