उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के बभनियाव गांव के समीप बाइक सवार दो युवकों को पिकप ने मारी टक्कर दोनों युवकों की हालत गम्भीर


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के बभनियाव गांव के समीप बुधवार की शाम लगभग 7 बजे बाइक सवार दो युवकों को पिकप के टक्कर मारने से गम्भीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को आसपास के लोगो ने सीएचसी सीयर पहुँचाया । डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के पूरा पतोई गांव निवासी बजरंगी 35 वर्ष पुत्र संजय सिंह व दीपू ठाकुर 22 वर्ष पुत्र मंतोष ठाकुर किसी काम से बाइक से मऊ गए थे। वापस घर लौटते समय उभांव थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव के समीप पिकप ने टक्कर में दिया । जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दोनों की स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। बजरंगी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
