दबंगो द्वारा मारने पीटने पर भीमपुरा थानाध्यक्ष द्वारा उचित न्याय नही मिलने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बिल्थरारोड। पिता व पुत्र की दबंगो द्वारा रॉड व लाठी डंडे से जमकर पिटाई के बाद पीड़ित द्वारा तहरीर देने के बाद भी भीमपुरा थानाध्यक्ष द्वारा दबंगो के खिलाफ एकतरफा करवाई नही करने पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि शाहपुर टिटिहा गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान का पुत्र स्कूल जा रहा था इसी बीच दबंगो ने लाठी डंडे से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दबंगो द्वारा पुत्र को पीटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे धर्मेन्द्र को भी दबंगों ने नही बक्सा और लोहे के रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बेटे संग भीमपुरा थाना पहुँचकर नामजद तहरीर दिया किन्तु भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल द्वारा न्याय देने के बजाय दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर दिया गया।भीमपुरा थानाध्यक्ष द्वारा न्याय नही मिलने पर धर्मेन्द्र ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है। धर्मेन्द्र का कहना है कि यह दूसरी घटना है जिसमे थानाध्यक्ष द्वारा कोई करवाई नही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *