श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर श्रीराम चरित मानस का हुआ शुभारम्भ

बिल्थरारोड। नगर के बस स्टेशन रोड पर राईन मैरेज हाल के समीप मुहल्ले वासियों द्वारा रविवार को रामनवमी के अवसर पर पंडित आचार्य सन्तोष तिवारी के नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रामायणी रविन्द्र कुमार की मंडली द्वारा संगीतमयी अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन गया। इस दौरान पूजन- अर्चन में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओ के जय श्रीराम के उद्धोष से पूरा वातावरण भक्तमय हो उठा। रामचरित मानस के समापन के उपरांत सोमवार को भव्य भण्डारे का आयोजन किया जायेगा जिसमे सैकड़ो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य मोहन सिंह वर्मा, नवल मद्धेशिया,बबलू वर्मा ,पवन वर्मा ,गिरि बाबा, रुपेश, दिलीप मद्धेशिया, अवधेश यादव ,आदित्य गुप्ता, सत्यम गुप्ता, श्रेयांश, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे आदि सहित सैकड़ों मुहल्ले वासियो द्वारा इस कार्यक्रम में लोगो से अधिक से अधिक भाग लेने की अपील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *