मुकेश यादव की मऊ जिला जेल में फाँसी लगाकर हुए मौत के मामले में युवक के परिजनों के मांग व लड़की के द्वारा मन्दिर में शादी करने व बालिक होने के बयान के बाद मामले में आया नया मोड़

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास मधुबनी मौजा निवासी 24 वर्षीय युवक  मुकेश यादव की मऊ जिला जेल में फाँसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुए मौत के मामले में युवक के परिजनों  के मांग व लड़की के द्वारा मन्दिर में शादी करने व बालिक होने के बयान के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा मुकेश पर पास्को एक्ट में दर्ज मुकदमे पर भी सवालिया निशान लगने लगा है। एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह व एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा रविवार को मृत युवक के घर पहुँचकर मुकेश यादव की पत्नी व अन्य परिजनों को मनाने में कई घण्टे लगे रहे। किन्तु मुकेश के परिजन एक करोड़ रुपये की मांग, दो बीघा जमीन व पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। और मांग पूरी होने तक पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नही हुए। वही इस सम्बन्ध मे लड़की का कहना है कि दशरथ इन्टर कालेज से पढ़ी हूँ। हमारी उम्र 23 वर्ष है । मुकेश यादव के साथ मन्दिर में शादी कर चुके थे। हमारे पिता और भाई शादी पर राजी नही हुए और मुकेश पर  मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसके बाद  उभांव पुलिस ने मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  लड़की के बालिक होने व मर्जी से शादी करने बाद भी पुलिस द्वारा मुकेश यादव पर पास्को एक्ट की कारवाई करने पर लोगो द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है। दुष्कर्म के मामले में पास्को एक्ट में बलिया जेल से मऊ जिला जेल में बंद मुकेश यादव द्वारा जेल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मुकेश के गर्भवती पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है। सायं 5 बजे तक एडीएम, एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी और उभांव इंस्पेक्टर मुकेश के पत्नी, परिजनों को पोस्टमार्टम कराने व शव लेने के लिए मान मनौवल करते रहे। सांसद रमाशंकर राजभर ने भी इस घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच कराने व मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *