बेल्थरारोड का ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया
आखाड़ेदारो ने दिखाया हैरतंगेज कारनामे

बिल्थरारोड : नगर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस मंगलवार को अपराह्न 1 बजे बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। मानस मन्दिर महाबीरी झंडा जुलूस का शुभारम्भ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक गोरख पासवान व चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने फीता काटकर किया। वही यूनाइटेड क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जुलूस का शुभारंभ फीता काटकर किया जुलूस मे हाथी, घोड़े ,ऊॅट व अनेक नयनाभिराम झाकियां, लोक नृत्य, डीजे की धुन पर युवाओ की टोली, विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा हैरतअंगेज कारनामे लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस के सकुशल समपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर के महावीरी झण्डा समिति यूनाइटेड क्लब की जुलूस युनाइटेड क्लब से प्रस्थान कर रेलवे चौराहा पहुंचने के उपरान्त मानस मन्दिर महावीरी झण्डा समिति की जुलूस आगे आगे चलने लगी तथा यूनाइटेड क्लब की जुलूस पीछे पीछे लग गयी। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से चौधरी चरण सिंह तिराहा, बस स्टेशन ,बीचला पोखरा ,रामलीला मैदान होते हुए नगर भ्रमण के उपरान्त अपने गन्तब्य पर पहुॅचकर सम्पन्न हो गयी। जुलूस मे आगे-आगे गगन भेदी पताके लहरा रहे थे। पीछे-पीछे दर्जनो की संख्या मे हाथी , घोड़े जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। साथ मे राम भक्त हनुमान, भगवान शंकर-पार्वती, भ्रूण हत्या, सीमा सुरक्षा करते जवान,राम दरबार समेत विभिन्न प्रकार की नयना भिराम झाकियां लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। जुलूस के दौरान भक्ति गीतो से पूरा नगर सराबोर रहा। वही लोक नृत्य गोड़उ , धोबउ नृत्य व डीजे के धुन पर थिरकते युवको की टोली समा बॉध रही थी। इस दौरान विभिन्न अखाड़ेदारो द्वारा प्रस्तुत हैरतंगेज कारनामो को देख लोग दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर थे। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या मे ग्रामीण क्षेत्रो से पुरुष , महिलायें बच्चो का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग सड़क के किनारे व घरो के छतो पर से जुलूस को देख रहे थे। जुलूस के आने जाने मे कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने जगह जगह लकड़ी की बल्ली गाड़कर नगर के कुछ मार्गो से लोगो के आवागमन पर रोक लगा दी थी। सुरक्षा ब्यवस्था के मद्दे नजर जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये थे। जुलूस मे नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त , सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, मानस मन्दिर महाबीरी झंडा समित्ति के अध्यक्ष रमेश मद्धेशिया, यूनाइटेड क्लब महाबीरी पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, प्रशान्त कुमार जायसवाल मन्टू, सुनील कुमार टिन्कू, गुलाब चन्द जायसवाल भोलू, फरहान काजू, गणेश , संदीप जायसवाल, अमित सोनी, सोनू वर्मा, बिनय वर्मा , किशन वर्मा मंटू मल्ल, , नीरज तिवारी, मृत्युंजय गुप्ता, अनूप बरर्नवाल, विनोद कुमार पप्पू,सभासद राममनोहर गॉधी ,सभासद मोहम्मद सद्दाम , सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद नैय्यर, अमित जायसवाल विनोद गुप्ता , उपेन्द्र गुप्ता, अतुल मद्धेशिया, , आलोक गुप्ता,गोरख जायसवाल, कमलेश गुप्ता आदि समेत हजारो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

बिल्थरारोड। ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। नगर मे चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर । जुलूस मे एहतियात के तौर पर एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम सहित चार सीओ, एसडीएम बिल्थरारोड निशांत उपाध्याय , ईओ मनोज पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव विपिन सिंह , सीयर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार के अलावा 19 प्रभारी निरीक्षक , 20 उपनिरीक्षक,230 कान्सटेबल , 1 प्लाटून पीएसी बल , 20 महिला पुलिस , दो ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड का एक दास्ता , अश्रु दास्ता, खुफिया विभाग जुलूस के साथ पुरे समय नगर मे चक्रमण करते रहे।

बिल्थरारोड। महाबीरी झण्डा जुलुस में मुस्लिम बन्धुओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जुलुस के दौरान गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी बेल्थरारोड के तरफ से नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद के सामने महाबीरी झण्डा जुलुस में शामिल कार्यकर्ताओ और आगन्तुको के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी। रिजवानुल्लाह, खालिद जहीर, दानिश आफताब,अमीरुल हसन, डॉ0 असलम, नैयर अहमद, मुमताज, अमीरुल हसन,बाबू भाई, अनीस आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *