बलिया: सोते समय लघुशंका के लिए उठे और मौत !

रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के देवपुर मठिया गांव में रविवार की रात छत से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह तब हुई, जब उनकी नजर शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि विश्वनाथ तिवारी (65) रविवार की रात छत पर सोये थे। रात में ही लघुशंका के लिए उठे और असंतुलित होकर नीचे गिरने से उनकी मौत हो गयी, लेकिन किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सुबह उनका शव देख लोग दंग रह गये। मृतक के भाई राम नाथ तिवारी की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही पूर्ण कर शव को कब्जे में ले ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। 

अभय मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *