अर्द्ध #नग्न होकर सोशल मीडिया पर अ #श्लील रील बनाने वाले सोहदो/ मनचलों की अब खैर नही, जायेगे जेल देखे वीडियो
बिल्थरारोड। अर्द्ध #नग्न होकर सोशल मीडिया पर अ #श्लील रील बनाने वाले सोहदो/ मनचलों की अब खैर नही होगा। उभांव पुलिस इन पर पैनी नजर रख रही है। सोमवार को उभाँव पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त जिनके द्वारा अर्द्धनग्न होकर सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए सोहदे / मंचलो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जिन्हें पुलिस ने धारा 170 बी0एन0एस0एस0, 292 बी0एन0एस0 व रील मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल का एम०वी० एक्ट में चालान कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन सिंह टीम के साथ चेकिंग में सन्दिग्ध वाहन / सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए चौकियामोड़ पर मौजूद थे कि मुखविर की सूचना पर तीन लडके अभिषेक कुमार पुत्र शम्भूनाथ गोड़ सा० सद्दोपुर थाना उभाँव जनपद बलिया, राजेश कुमार पुत्र रामअवध राम सा० पलिया थाना उभाँव जनपद बलिया, मनीष गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता सा0 मालीपुर थाना नगरा जनपद बलिया द्वारा ब्लाक गेट के पास अर्द्धनग्न होकर शरीर का अंग प्रदर्शन करते हुए रील बना रहे है व अपशब्दो का प्रयोग कर रहे है, जिससे आमजनो के आने जाने में असुविधा हो रही है, तथा आने जाने वाली महिलाए उनको देखकर शर्मिन्दगी महसूस कर रही है। उक्त सूचना पर अभियुक्तगण को समय 11.55 बजे पुलिस हिरासत में लेकर रील में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं0 UP60N8402 का चालान एम०वी०एक्ट 292बी0एन0एस0 व 170 बीएनएसएस में करके अभियुक्तगण को मा० न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह . उ0नि0 रमेश चन्द्र द्विवेदी, हे0का0 राजेश सोनकर , का0 पंकज सिंह थाना उभाँव जनपद बलिया

