सरकारी बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत !

बिल्थरारोड। चौकिया- उभांव मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप से दक्षिण बुधवार के अपराहन बाद लगभग डेढ़ बजे रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाईक सवार 35 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के असरेपुर गांव निवासी विनय पासी 35 वर्ष पुत्र राजदेव पासी बाइक से बिल्थरारोड के तरफ जा रहा था अभी रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप पहुँचा था कि आगे जा रही रोडवेज बस का ओवरटेक करके आगे निकल रहा था कि अनियंत्रित होकर गिर गया। रोडवेज बस बाइक सवार को रौंदते हुए पार कर गया। आसपास के लोगो द्वारा आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुँच गए। उभांव पुलिस भी मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक अपने घर का एक मात्र कमाने वाला था ।इसका एक बड़ा लड़का 6 वर्ष का व दो बच्चियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *