क्लिनिक के नाम पर अवैध रूप से संचालित हो रहे साईं अस्पताल को जांच टीम ने किया सील जांच टीम पहुँचने से पहले अस्पताल के समान का हटना और सम्बंधित डॉक्टर पर कोई करवाई न होना जांच टीम सन्देह के घेरे में!

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के मिश्रौली मार्ग पर क्लिनिक के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध रूप से चल रहे साईं अस्पताल को शुक्रवार को एडिशनल सीएमओ डॉ प्रभावती व नोडल अधिकारी डॉ योगेन्द्र दास ,डॉ योगेश पाण्डेय ने अवैध अस्पताल पर पहुँचकर क्लिनिक में संचालित हो रहे एनआईसीयू और आईसीयू अस्पताल देख आवाक रह गए। अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पताल को तुरन्त सील कर दिया। इसके खबर मिलते ही नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे  अन्य अस्पतालो के धड़ाधड़ सटर बंद हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर गांव निवासी रामऔतार राजभर द्वारा जिलाधिकारी, सीएमओ को पत्र देकर शिकायत किया गया था कि महिला अस्पताल सीयर में जन्मे शिशु को स्टॉप नर्स और आशा बहु द्वारा  कमीशन खोरी के लालच में अवैध रूप से संचालित साईं अस्पताल में भेज दिया गया। जहाँ 9 दिन एनआईसीयू में भर्ती करके 26 दिन तक इलाज किया और लगभग 50 हजार रुपये का आर्थिक शोषण किया गया। बच्चे की हालत और खराब होने पर अन्यत्र ले जाने के लिए तथाकथित एनआईसीयू डॉ रामकृपाल शर्मा द्वारा कहा गया। शिकायत कर्ता का कहना है कि साईं अस्पताल के कारण हमारा लाखों रुपये खर्च हो चुके है। भेजे गए शिकायती पत्र को सीएमओ ने संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए एडिशनल सीएमओ डॉ प्रभावती गौतम के नेतृत्व में टीम गठित किया। शुक्रवार को जांच करने पहुँची टीम ने क्लिनिक के नाम पर अवैध रूप से चल रहे साईं अस्पताल में भारी अनियमितता पाई। इसके बाद अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील कर दिया गया। जांच टीम पहुँचने से पूर्व अस्पताल से समान का हटना और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच टीम द्वारा कोई करवाई नही करने पर स्वास्थ्य टीम पर सवालिया निशान लगने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *