उभांव पुलिस , एसओजी टीम व सर्विलांस टीम को संयुक्त कार्यवाही में एक कार्बाइन, तीन अवैध तमंचा व 07 अदद कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता मिली

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस , एसओजी टीम व सर्विलांस टीम को संयुक्त कार्यवाही में एक कार्बाइन, तीन अवैध तमंचा व 07 अदद कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार करने  में बड़ी सफलता मिली है।  उभांव पुलिस के लिए यह पहली सफलता है । जिसमे पुलिस ने कार्बाइन की बरामद किया है।इंस्पेक्टर उभांव  विपिन सिंह  को बृहस्पतिवार की देर रात्रि लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तुर्तीपार में दो  व्यक्ति कार्बाइन के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में खड़े है । सूचना मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने उभांव पुलिस व एसओजी प्रभारी, सर्विलांस टीम प्रभारी के साथ मौके पर पहुँच गये। और तुर्तीपार मेन रोड  के पास खड़े दोनो व्यक्ति को एक अदद कार्बाइन, तीन अवैध तमंचा व 07 अदद कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम गुलशन कुमार पुत्र शम्भू सिंह निवासी पचबेनियां थाना असांव सिवान बिहार व  टुन्नु सिंह उर्फ आलोक रंजन पुत्र स्व0 लालबाबू सिंह निवासी पतार थाना रघुनाथपुर जनपद सिवांन बिहार बताया। जिनके खिलाफ पुलिस ने पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 170/2024 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी श्री अजय यादव मय टीम,सर्विलांस प्रभारी नि0 श्री विश्वनाथ,उ0नि0 पंकज सिंह  थाना उभाव, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार , हे0कां0 रोहित यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *