परिवारिक कलह से अधेड़ ने सल्फास खाकर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र  हबसापुर गांव निवासी एक अधेड़ ने मंगलवार को लगभग 11 बजे परिवारिक कलह से ऊब कर घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर तिरनई खुर्द गांव के एक बगीचे में सल्फास खाकर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया । घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के चक हबसापुर निवासी रामनिवास वर्मा स्वर्णकार 55 वर्ष पुत्र कपिलदेव वर्मा का मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद रामनिवास घर निकल गया। लगभग 11 बजे घर से 10 किलोमीटर दूर तिरनई खुर्द गांव के एक बागीचे में ग्रामीणों को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उभांव पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान एक ग्रामीण द्वारा रामनिवास पुत्र कपिलदेव निवासी चक हबसापुर के रूप में की गई। उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया की मृतक के जेब से सल्फास की डिबिया मिली है। जिससे प्रमाणित होता है कि सल्फास खाकर आत्महत्या किया है। फिर हाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का एक पुत्र भी 5 वर्ष पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। इसके परिवार में एक पुत्र, एक पुत्री व पत्नी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *