राजनैतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है- सम्पूर्णानन्द गुप्ता

बिल्थरारोड। साहू सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के राईन मैरिज हाल में समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा बाई और दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने माता कर्मा बाई की करुणा और सदाशयता की चर्चा की तथा दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व व व्यक्तित्व को रेखांकित किया। शुभारंभ कर्मा बाई और भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संपूर्णानंद गुप्त ने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि मनोरमा गुप्ता ने शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक विकृतियों को समाप्त करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष/ चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने वैश्य समाज से एकजुटता की अपील की। कहा कि वैश्य समाज यदि एकजुट हो जाए तो सामाजिक विकास का सपना साकार किया जा सकता है। शशिकांत साहू ने कहा कि माता कर्मा बाई ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया, वहीं भामाशाह ने देश की रक्षा के लिए अपनी तिजोरी का मुंह खोल राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाजसेवियों व अतिथियों को सम्मानित किया गया। साहू समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिंटू ने आभार जताया। मौके पर बेचन साहू, अखिलेश साहू, कोषाध्यक्ष दीपक साहू, सभासद राम मनोहर गाँधी,आलोक , भीम गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मार्कण्डेय, शिवकुमार साहू, सचितानन्द गुप्ता, नागेंद्र साहू, अरविंद गुप्ता, कन्हैया साहू, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *